मूली पराठा | मूली पराठा रेसिपी | मूली का पराठा 

मूली पराठा

मूली पराठा बनाने की आवयशक सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2-3 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल/घी – 2-3 छोटा चम्मच
  • मूली – 2 मध्यम (कद्दूकस की हुई)
  • हरी मिर्च – 2-3 बारीक कटी
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

मूली पराठा बनाने की विधि

मूली का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा लें। उसमें थोड़ा सा तेल और नमक डाल दें। अब इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाकर एक नरम आटा गूंथ लें। गूंथने के बाद आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें।

स्टफिंग बनाने के लिए मूली को छीलकर अच्छे से धो लें और कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस की हुई मूली को हाथ से दबाकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसमें हरी मिर्च, बारिक कटी हुई प्याज़, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हरा धनिया, थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

अब आटे की लोई बनाकर बेल लें, बीच में मूली की स्टफिंग रखें और चारों ओर से बंद कर दें। हल्के हाथों से बेलकर पराठा तैयार करें।

तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालें। एक तरफ सिकने के बाद उसे पलट दें और फिर उस पर तेल/घी लगाएं। दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छे से सेंक लें।

ये भी पढ़े : : स्वादिष्ट के पराठे की रेसिपी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top